हार के बाद धोनी का बेतूका बयान कहा संवादहीनता है टीम इंडिया के हार की वजह
ब्रिसबेन। आस्ट्रेलिया के साथ आज भारत दूसरा टेस्ट मैच हार गया है, हार के बाद कप्तान धोनी ने बेहद ही बचकाना सा बयान मीडिया में दिया है कि इस हार की वजह टीम इंडिया की संवादहीनता है। धोनी ने मैच के बाद कहा कि शिखर धवन की बल्लेबाजी को लेकर टीम में कनफ्यूजन बना हुआ था जो कि आज मैदान पर नजर आया।
मालूम हो कि शिखर धवन चौथे दिन के पहले सत्र में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। विराट कोहली और तीसरे दिन नाबाद लौटने वाले चेतेश्वर पुजारा जब मैदान में उतरे तो आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ भी हैरान नजर आए। कायदे से आना तो धवन को चाहिए था लेकिन विराट कोहली को मैदान में देखकर कोई भी हैरान हो सकता था।
धोनी ने साफ कहा कि धवन को लेकर ड्रेसिंग रूम में संवादहीनता थी। हम इस हालात को ठीक से सम्भाल नहीं सके। गौरतलब है कि धोनी को नेट प्रैक्टिस में चोट लगी थी, लेकिन पहले उन्होंने इस बारे में ठीक से लोगों को बताया नहीं लेकिन जब उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतरना था तो वो बोले कि मैं खेल नहीं सकता हूं जिसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है।
बोले कैप्टन कूल..संवादहीनता के कारण हम
कप्तान धोनी ने कहा कि धवन समझ नहीं पाए थे कि उन्हें लगी चोट गम्भीर है। अभ्यास स्थल की विकेट अच्छी नहीं थी। उन्हें चोट लगी थी, यह हमें मालूम था लेकिन यह कितनी गम्भीर है, इसका अंदाजा उन्होंने हमें नहीं लगने दिया। इस कारण हमने विराट को तैयार होने के लिए 5-6 मिनट का ही समय दिया। इससे ड्रेसिंग रूम में अफरातफरी का माहौल था।"
धवन को पता ही नहीं था कि चोट इतनी गंभीर है
अफरातफरी के बीच तैयार होकर मैदान में पहुंचे कोहली सिर्फ 11 गेंदों का सामना कर सके और एक रन बनाकर आउट हो गए। उनका आउट होने था कि भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह नाकाम हो गई और दूसरी पारी में 224 रन बनाकर आउट हो गई।
आस्ट्रेलिया को मिली चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त
और इस तरह से आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गाबा मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत को चार विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम ने हासिल कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
