Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्वकप 2014 का शानदार आगाज, मेजबान ब्राजील ने की जीत से शुरूआत

FIFA World Cup: Neymar, Oscar star in Brazil's opening day win
साओ पाउलो। और पूरी दुनिया को अपना दिवाना बनाने वाले फीफा विश्वकप 2014 का आगाज जोर-शोर से गुरूवार को ब्राजील में हो गया और मेजबान ब्राजील ने जीत के साथ धमाकेदार आगाज करते हुए जता दिया कि इस बार उसके इरादे मेजबानी करने के साथ-साथ विश्वकप पर कब्जा करने का भी है। इंडियन टाइम रात 1.30 बजे शुरू हुए उदघाटन मैच ब्राजील ने क्रोएशिया को 3-1 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।

'हमशक्ल्स' की टीम पर चढ़ा फीफा फीवर

इस मैच का हीरो ब्राजील का वो ही स्टार बना जिनके भरोसे ब्राजील इस बार कप जीतने की फिराक में हैं जी हां हम बात कर रहे हैं स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी नेमार की जिन्होंने इस मैच में दो गोल किये। मैच के पहले हॉफ में तो 1-1 गोल हुआ था लेकिन 18 मिनट के बाद स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी नेमार ने खेल की शक्ल ही बदल दी। नेमार ने 71वें मिनट में देश के लिए दूसरा गोल पेनाल्टी शॉट से किया,ब्राजील के लिए तीसरा गोल मिडफील्डर ऑस्कर ने मैच के आखिरी मिनट (90वें) में किया और ब्राजील को जीत दिला दी।

इस मैच से ठीक पहले सांबा धुनों के साथ फीफा विश्वकप 2014 का शानदार आगाज हुआ। इस उद्धाटन में हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां जैसे रैपर पिटबुल, जेनिफर लोपेज व ब्राजीली गायिका क्लाउडिया लिएटे शामिल हुए और उन सब ने ओपनिंग सेरोमनी को और भी आकर्षक बना दिया। लोग पागलों की तरह फीफा विश्वकप के उद्दघाटन का इंतजार कर रहे थे और जब उद्घाटन शुरू हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यही नहीं ओपनिंग सेरोमनी में स्थानीय कलाकारों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से समारोह को और भी दिलकश बना दिया।

मालूम हो कि फीफा विश्वकप की ब्राजील दूसरी बार मेजबानी कर रहा है इससे 1950 में ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: Brazil beat Croatia 3-1
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+