-Staff
बुखारेस्ट, 22 सितम्बरः भारत का एक दशक के अंतराल के बाद डेविस कप विश्व ग्रुप में पहुंचने का सपना प्रकाश अमृतराज और सोमदेव देववर्मन की उलट एकल मैचों में पराजय के साथ टूट गया।
भारत विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबला रोमानिया से 1-4 से हार गया। लिएंडर पेस और महेश भूपति ने शनिवार को युगल मैच जीतकर जो उम्मीदें जगाई थीं उसे प्रकाश और सोमदेव परवान नहीं चढ़ा सके।
प्रकाश को पहले उलट एकल में 67वीं रैंकिंग के खिलाड़ी विक्टर हानेस्कू ने 6-2, 6-3, 6-1 से ध्वस्त कर दिया। हानेस्कू के जीतने के साथ ही इस मुकाबले में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
महत्वहीन हो गए अंतिम उलट एकल में सोमदेव ने विक्टर क्रीवोई के खिलाफ संघर्ष किया लेकिन उन्हें 6-4, 5-7, 3-6 से पराजय झेलनी पड़ी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, September 22, 2008, 11:23 [IST]
Other articles published on
Sep 22, 2008