Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एमपी सरकार उठाएगी हॉकी खिलाड़ियों का खर्च

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने देश के हॉकी खिलाड़ियों के वेतन, भत्ते और प्रशिक्षण का खर्च उठाने की पेशकश की है। इसके लिए जल्द ही सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

राज्य के खेल विभाग की समीक्षा के लिए सोमवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हॉकी और खिलाड़ियों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार हर आवश्यक उपाय करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देश के शीर्ष खिलाड़ियों को वेतन,भत्ता और प्रशिक्षण पर आने वाला खर्च देने को तैयार है।

समीक्षा बैठक में चौहान ने खेल विभाग को भोपाल में ओबेदुल्ला स्वर्ण कप हाकी टूर्नामेंट आयोजित करने के निर्देष देते हुए कहा कि भोपाल के साथ देश में हॉकी और इसके खिलाड़ियों की सम्मानजनक स्थिति रही है। यह स्थिति बनी रही इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने ओबेदुल्ला स्वर्ण कप हाकी टूर्नामेंट के लिए आवश्यक धनराषि प्रदान करने की घोषणा की।

हॉकी इंडिया के चुनाव 7 फरवरी को

उधर हॉकी इंडिया ने अपने पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को नई तारीख की घोषणा की। एचआई के मुताबिक उसके चुनाव सात फरवरी को होंगे। अध्यक्ष अशोक कुमार मट्टू ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के उपाध्यक्ष एंटोनियो वान ओंद्राजा से बातचीत के बाद इसकी घोषणा की।

ओंद्राजा ने कहा कि इन चुनावों के लिए सारा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "एचआई के चुनाव पर एफआईएच और सरकार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नजर रखेंगे। सोमवार को हुई बैठक में काफी मामलों पर फैसला किया गया, हालांकि अभी भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर आमराय बनना शेष है।"

मट्टू ने कहा कि दिल्ली और पंजाब को राष्ट्रीय संघ में शामिल कर लिया गया है। पुणे में जारी राष्ट्रीय शिविर का राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा बहिष्कार किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से बातचीत जारी है और यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

एचआई के चुनाव दो बार टाले जा चुके हैं। ये चुनाव पिछले वर्ष होने थे लेकिन कुछ कारणों से उन्हें 29 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। इसके बाद एचआई ने कहा कि वह 29 जनवरी को भी चुनाव कराने की स्थिति में नहीं है। तब जाकर खेल मंत्रालय को 21 दिन पूर्व चुनाव की सूचना देते हुए चुनाव की तारीख सात फरवरी तय की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+