ICC ODI Rankings: टॉप 5 में पहुंचे यजुवेंद्र चहल, जानिए कौन सा खिलाड़ी है किस स्थान पर
नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई वनडे सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और नतीजे का असर इस रैंकिंग में देखने को मिला है। जहां तक बल्लेबाजों और गेंदबाजों में टॉप स्थान की बात है तो यहां भारतीय कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का स्थान बरकरार है। जबकि टीम की बात करें तो हाल में ही विंडीज से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करने वाली इंग्लिश टीम वनडे रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई है।
गेंदबाजी में यजुवेंद्र सिंह चहल को कीवीलैंड पर किए गए दमदार प्रदर्शन का इनाम रैंकिंग में टॉप 5 में आकर मिला है। चहल के अब 709 अंक हो गए हैं। जबकि चहल के जोड़ीदार कुलदीप यादव के 719 अंक है और वे चौथे स्थान पर बने हुए हैं। इनके अलावा सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेंट बोल्ट 732 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान बने हुए हैं उनके कुल 788 अंक हैं। वहीं नंबर एक पर मौजूद जसप्रीत बुमराह के 808 अंक हैं।
इसके अलावा न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ घर में मिली हार के कारण एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। कीवी टीम अब नंबर 3 की जगह से नंबर 4 पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने कीवीलैंड पर 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि टीम इंडिया को अभी भी नंबर 2 पर बरकरार है। हालांकि भारत को एक स्थान का फायदा हुआ है। अब उसके 122 अंक हो गए हैं, जबकि इंग्लैंड 126 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका 111 अंकों के साथ नंबर तीन पर आ गया है जबकि कीवी टीम एक स्थान फिसलकर नंबर चार पर आ गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
