स्वीडन ने मौजूदा चैंपियन ग्रीस को 2-0 से हराया
साल्जबर्ग, 11 जून (आईएएनएस)। यूरो कप 2008 के ग्रुप डी के मुकाबले में स्वीडन ने मौजूदा चैंपियन ग्रीस को 2-0 से हरा दिया। स्वीडन की तरफ से स्ट्राइकर जिलेटन इब्राहिमोविच और डिफेंडर पीटर हैनसन ने गोल किए।
पूरे मैच के दौरान स्वीडन की टीम ग्रीस पर हावी रही। हालांकि मैच की शुरुआत उतनी तेज नहीं हुई और दोनों टीमों ने आक्रमण के बजाय बचाव को तरजीह दी, जिसके कारण पहले हाफ में गोल करने के काफी कम मौके बने। दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। इससे पहले ग्रुप डी के ही एक अन्य मैच में स्पेन ने रूस को 4-1 से हरा दिया।
उल्लेखनीय है कि क्वोलिफाइंग राउंड में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले ग्रीस को ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पाने के लिए अभी रूस, और स्पेन से जूझना है। रूस ने क्वोलिफाइंग राउंड में इंग्लैंड को हराया है, जबकि स्पेन को यूरो 2008 कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications