लंदन। अब जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी खिलाड़ियों के प्रमोशन और रेलीगेशन के नियम को शुरु करने जा रही है। आईसीसी के चीफ एग्जेक्युटिव डेविड रिचर्डसन ने कहा कि हम टेस्ट क्रिकेट को बढा़वा देने के लिए यह अहम कदम उठाने जा रहे हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का पूरा कार्यक्रम
आईसीसी की क्रिकेट कमेटी इस हफ्ते लॉर्ड्स में मिल मिल रही है, इस मीटिंग में टेस्ट क्रिकेट में दो डिवीजन शुरु करने की योजना पर मुहर लगेगी। रिचर्डसन ने कहा कि अब हम टेस्ट क्रिकेट को यह कहकर नहीं छोड़ सकते हैं कि यह अपने दम पर ही अपनी उपयोगिता को बनाये रखेगा।
रिचर्ड्सन ने कहा कि हमें टेस्ट क्रिकेट में रैकिंग और ट्रॉफी से उपर उठाना होगा ,ऐसा करने से टेस्ट क्रिकेट में लोगों की दिलचस्पी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर हमें टेस्ट क्रिकेट को बढ़ाना है तो हम टेस्ट टीमों की कमी को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उन टीमों को भी टेस्ट खेलने की अनुमति देनी होगी जो तुलनात्मक रूप से ज्यादा काबिल नहीं हैं।
आईसीसी का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को और उपयोगात्मक और दिलचस्प बनाने की जरूरत है। रिचर्ड्सन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट के कायाकल्प के लिए योजना बनायी जा रही है। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक इस बात का फैसला ले लिया जाएगा।