Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नए लुक में नजर आए धोनी, देखने के लिए उमड़ गई फैंस की भीड़

नई दिल्ली। हाल ही में आर्मी के साथ ट्रेनिंग पूरी करने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को जयपुर पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। धोनी नए लुक में नजर आए। फैंस ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस दौरान धोनी आर्मी जवान की तरह सिर पर काले रंग का कपड़ा पहने दिखे। वे करीब छह घंटे जयपुर में रहे। इस दौरान वे कूकस स्थित एक होटल में रुके। जिसके बाद शाम की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए।

पूर्व भारतीय कप्तान, जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद रखते हैं, ने हाल ही में अपने रेजिमेंट 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ अपना 15-दिवसीय कार्यकाल पूरा किया, जहां उन्होंने हथियार और युद्धक शिल्प के बारे में जानने के साथ-साथ ट्रेनिंग भी ली।

धोनी को जानने वाले जानते हैं कि उन्‍हें एकरूपता पसंद नहीं, वे अक्‍सर अपना लुक बदलते रहते हैं। आपको याद होगा जब धोनी ने क्रिकेट में पर्दापण किया था, तब उनके बाल लंबे थे। उनके इन वालों की तारीफ पाकिस्‍तान दौरे के वक्‍त पाक के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति परवेश मुर्शरफ ने भी की थी। उनका यह लुक काफी पसंद किया गया, कई युवाओं ने भी उनकी तरह लंबे बाल रखना शुरू कर दिया था। इसके बाद जब भारत ने 2011 का विश्‍वकप भारत ने जीता तो अगले ही दिन जाकर धोनी ने अपने बाल कटवा दिए थे।

वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने क्रिकेट से 2 महीने का ब्रेक लिया था। वे वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं गए थे। पूर्व कप्तान लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी 30 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात थे। उन्होंने पैरा कमांडो की बटालियन में 15 दिन ड्यूटी की। 15 अगस्त भी वहीं मनाया था।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 10:11 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+