कीवी टीम ने 1993 के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। वर्ष 1993 में डैनी मौरिसन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कीवी टीम ने एलन बॉर्डर की कप्तानी में खेल रही कंगारू टीम को पराजित किया था।
बेसिन रिजर्व स्टेडियम की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यहां अब तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। आस्ट्रेलिया को दो मैचों में जीत मिली है जबकि एक बार कीवी टीम को जीत मिली है। पांच मुकाबले बराबरी पर छूटे हैं।
इस मैच के लिए टीमें इस प्रकार हैं :
आस्ट्रेलिया : शेन वॉटसन, साइमन कैटिच, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, मार्कस नार्थ, ब्रैड हेडिन, मिशेल जानसन, नेथन हॉरित्ज, रेयान हैरिस, क्लिंट मैके और डगलस बोलिंगर।
न्यूजीलैंड : टिम मिशिंटोस, बीजे वॉटलिंग, पीटर इंग्राम, रॉस टेलर, मार्टिन गुपटिल, डेनियल विटोरी, ब्रैंडन मैक्लम, डरेल टफी, टिम साउथी, ब्रेंट अर्नेल, जीतन पटेल और क्रिस मार्टिन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।