कप्तान के तौर पर सरफराज की छुट्टी चाहते हैं कोच मिकी आर्थर, अपने लिए रखी ये मांग
नई दिल्ली। जिसकी कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2017 चैंपियंस ट्राॅफी जीती थी, अब उसी के प्रदर्शन पर हर कोई सवाल उठा रहा है। खासकर विश्व कप दाैरान भारत से मिली हार के बाद। सरफराज अहमद की कप्तानी पर अब पूरी तरह से खतरा मंडरा रहा है। जहां कई पूर्व दिग्गजों ने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए तो अब टीम के हेड कोच मिकी आर्थर भी कप्तान के तौर पर सरफराज की छुट्टी चाहते हैं।

अपने लिए रखी ये मांग
एक सूत्र के अनुसार, परिणाम देने के लिए आर्थर ने अपने पद के लिए दो और साल भी मांगे हैं। आर्थर ने क्रिकेट समिति सदस्यों को सुझाव दिया कि शाहदाब खान को सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान के रूप में सरफराज की जगह लेनी चाहिए जबकि बाबर आजम को टेस्ट टीम की बागडोर दी जानी चाहिए। आर्थर ने सदस्यों से सरफराज के कप्तानी कौशल के बारे में नकारात्मक बातें कही हैं।''यह पता चला है कि आर्थर ने पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान की अगुवाई वाली समिति से कहा, ‘‘पाकिस्तानी टीम के साथ मुझे दो साल का समय चाहिये जिसके बाद ही मैं अपेक्षित परिणाम दे पाउंगा।''
कोहली ने विंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में दिए दो बड़े बदलाव के संकेत, पंत की 'छुट्टी' तय

कार्यकाल हो रहा है खत्म
आर्थर 2016 के मध्य में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने थे। उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए भी आवेदन किया है। आर्थर और टीम के दूसरे सहयोगी सदस्यों का कार्यकाल 15 अगस्त को खत्म हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक टीम के प्रदर्शन और चयन निर्णयों पर आर्थर की प्रस्तुति से समिति के सदस्य नाखुश हैं।

आर्थर की माैजूदगी में बनी नंबर- 1 टी-20 टीम
बतौर मुख्य कोच मिकी आर्थर की पाकिस्तान को दिलाई गई उपलब्धियों पर नजर डालें तो पाकिस्तान ने साल 2017 में भारत को हराकर आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा काफी समय से पाकिस्तान की टीम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की आइसीसी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर काबिज है। हालांकि, वनडे और टेस्ट में टीम का इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
