एन श्रीनिवासन और आईसीसी अध्यक्ष कमाल मुस्तफा में ठनी, दिया इस्तीफा

ढाका। आईसीसी अध्यक्ष कमाल मुस्तफा ने विश्वकप में भारत-बांग्लादेश के बीच मैच में अंपायरिंग को लेकर हुए विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया है। मुस्तफा ने भारत के आईसीसी में दबदबे पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत के दबाव के चलते मैच में गलत अंपायरिंग हुई थी जिसके चलते बांग्लादेश हार गया था।

कमाल मुस्तफा ने एन श्रीनिवासन पर भी निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि भारत को विश्वकप में जिताने का षड़यंत्र चल रहा है। यही नहीं उन्होंने अंपायरों पर भारत के दबाव में गलत फैसले देने का भी आरोप लगाया था।

मुस्तफा के बयान के बाद उन्हें विश्वकप विजेता ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप की ट्राफी देने से भी रोक लगा दी गयी थी। इस सारे प्रकरण के बाद मुस्तफा ने आईसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अब देखने वाली बात है कि मुस्तफा के बयानों के चलते उनपर आईसीसी क्या कार्यवाही करता है।

Story first published: Wednesday, April 1, 2015, 13:14 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+