Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली ने तोड़ा गांगुली का रिकाॅर्ड, इस मामले में निकल गए आगे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने विंडीज को पहले टेस्ट में 318 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज कर ली है। यह भारत की विदेश में सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2017 में श्रीलंका को गाले में 304 रनों से हराया था। वहीं इस जीत के साथ कप्तान विराट कोहली ने साैरव गांगुली के एक बड़े रिकाॅर्ड को ध्वस्त कर दिया। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर 12वीं टेस्ट जीत हासिल की। गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर खेले गए 28 टेस्ट मैचों में से 11 में जीत हासिल की थी वहीं कोहली की कप्तानी में भारत ने 26 मैचों में 12वीं जीत हासिल कर ली है।

धोनी के इस रिकाॅर्ड के बराबर भी पहुंचे

धोनी के इस रिकाॅर्ड के बराबर भी पहुंचे

वहीं कोहली कप्तानी के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकाॅर्ड के बराबर भी पहुंच गए हैं। कप्तान के तौर पर कोहली ने 47 मैचों में 27 में जीत दर्ज की है, जबकि धोनी ने 60 मैचों में 27 में जीत हासिल की है। कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दो, इंग्लैंड में एक, श्रीलंका में पांच और वेस्ट इंडीज में तीन टेस्ट मैच जीते हैं। वहीं सौरभ गांगुली की कप्तानी (2000-2005) में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में एक, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे में तीन-तीन, और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका व विंडीज में एक-एक मैच जीता था। कोहली सबसे पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के संन्यास के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी।

Ashes: फिर चला बेन स्टोक्स का मैजिक, इंग्लैंड को मिली तीसरे टेस्ट में ऐतिहासिक जीत

भारत को सर्वाधिक जीत दिलाने वाले कप्तान

भारत को सर्वाधिक जीत दिलाने वाले कप्तान

एमएस धोनी- मैच 60, जीत 27

विराट कोहली मैच 47, जीत 27

सौरभ गांगुली- मैच 49, जीत 21

मोहम्मद अजहरुद्दीन- मैच 47, जीत 14

ऐसे जीता मैच

ऐसे जीता मैच

बता दें कि भारत की जीत के हीरो रहे इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह। रहाणे ने पहली पारी में 81 तो दूसरी पारी में 102 रनों की पारी खेली। वहीं इशांत शर्मा ने मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए। चौथी पारी के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 7 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच भारत के नाम कर दिया। पहली पारी में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे। विंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस लिहाज से भारत को विंडीज टीम पर 75 रन की बढ़त मिल गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 343 रन बनाए और विंडीज को 419 रन का लक्ष्य दिया। रहाणे ने इस पारी में पहले कोहली और फिर हनुमा विहारी के साथ शतकीय साझेदारियां कीं। रहाणे ने मैच में 10वां शतक लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विहारी ने 93 रन और कोहली ने 51 रन बनाए।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 8:21 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+