क्रिकेट के मैदान पर दर्रदनाक हादसा, कैच लेने के चक्कर में खिलाड़ी की मौत
लखनऊ। क्रिकेट के मैदान में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक मासूम की मौत हो गयी है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मैच के दौरान कैच लेने के चक्कर में दो खिलाड़ी आपस में टकरा गये। जिसमें एक खिलाड़ी की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
दरअसल मैच के दौरान एक कैच पकड़ने के चक्कर में दोनों खिलाड़ी गेंद की तरफ लपके। इस दौरान दोनों आपस में बुरी तरह से टकरा गये। जिसमें एक खिलाड़ी की नाक से खून निकलने लगा जबकि दूसरा मैदान पर ही गिरकर बेहोश हो गया।
हालांकि हादसे के बाद अन्य खिलाड़ियों ने दोनों ही खिलाड़ियों को पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की। लेकिन अचल शर्मा और सतेंद्र शर्मा की हालत बेहतर नहीं हो सकी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा अचल शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें- भारत नहीं तो किस देश की देन हैं घोड़े की नाल से जुड़े अंधविश्वास
स्लाइडर में देखें वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जिनकी मौत हुई मैदान पर-

इंग्लैंड के जास्पर विनाल
28 अगस्त 1624 को सिर पर बल्ला लगने से मौत हुई

इंग्लैंड के जॉर्ज समर्स
नॉटिंगम में 29 जून 1870 को सिर पर गेंद लगने से मौत हुई।

इंग्लैंड के एंडी डुकाट
23 जुलाई 1942 को बीच मैदान में हार्ट अटैक पड़ने से मौत हुई

पाकिस्तान के अब्दुल अजीज
17 जनवरी 1959 को सीने पर गेंद लगने से मौत हुई।

इंग्लैंड के विल्फ स्लैक
15 जनवरी 1989 को अचानक मैदान पर गिरे और मौत हो गई।

इंग्लैंड के इयान फोले
30 अगस्त 1993 को मैदान में आंख पर गेंद लगी थी।

भारत के रमन लांबा
20 फरवरी 1998 को गेंद सिर पर लगी थी।

पाकिस्तान के वसीम राजा
23 अगस्त 2006 को मैदान पर हार्ट अटैक पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के डेरेन रैंडल
27 अक्टूबर 2013 को सिर पर गेंद लगी।

ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज
27 नवंबर 2014 को गर्दन पर गेंद लगी और मौत हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications