नई दिल्ली। भारत-विंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज समाप्त होते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। कप्तान विराट कोहली को जबरदस्त फायदा पहुंचा है जबकि ओपनर रोहित शर्मा को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। कोहली ने 5 पायदान की छलांग लगाते हुए 10वें पायदान पर जगह बना ली है। वहीं रोहित को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह 8वें से 9वें स्थान पर आ चुके हैं।
कोहली को विंडीज के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन करने का फल मिला। उन्होंने तीन मैचों की सीरीज में 94*, 19, 70* रनों की पारियां खेंली, जबकि रोहित ने सीरीज में 8, 15 और 71 रनों की पारी खेली। वहीं ओपनर केएल राहुल भी 3 पायदा की छलांग लगाकर छठे पायदान पर आ चुके हैं। राहुल ने सीरीज में 62, 11 और 91 रनों की पारी खेलीं थी। ऐसे में अब बल्लेबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग के टाॅप-10 में तीन भारतीय शामिल हो गए हैं।
वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी पहले स्थान पर हैं। आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच दूसरे तो इंग्लैंड के डेविड मलान तीसरे स्थान पर कबाजि हैं। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं। बता दें कि विराट कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो सभी 3 अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में 50 से अधिक के औसत के साथ रन बना हैं। 84 टेस्ट में, कोहली ने 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 239 एकदिवसीय मैचों में कोहली ने 60.30 की औसत से 11520 रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक 75 टी 20 मुकाबले खेले हैं और 52.66 की औसत से 2633 रन बना लिए हैं।