oi-Staff
दुबई, 4 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जल्द ही महिला क्रिकेट की रैंकिंग जारी करेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी अधिकारियों के मुताबिक महिला क्रिकेट में फिलहाल सिर्फ एकदिवसीय खिलाड़ियों और टीमों को शामिल किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आईसीसी अक्टूबर में भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही आईसीसी विमेंस रैंकिंग की पहली सूची जारी करेगा। रैंकिंग जारी होने से महिला क्रिकेट का स्तर और ऊंचा उठेगा। यही नहीं व्यक्तिगत स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उनके प्रदर्शन का सही आंकलन किया जा सकेगा।
अगले साल पचास ओवर और ट्वेंटी-20 के महिला क्रिकेट विश्व कप खेले जाने हैं। ऐसे में आईसीसी रैंकिंग खिलाडि़यों का हौंसला बढ़ाएगी। आईसीसी रैंकिंग जारी होने की खबर से महिला क्रिकेट जगत में उत्साह है। भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों का कहना है कि अब खिलाडि़यों का प्रदर्शन अच्छा होगा और हर कोई नंबर एक खिलाड़ी बनने का प्रयास करेगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, September 4, 2008, 14:02 [IST]
Other articles published on
Sep 4, 2008