For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्मृति मंधाना का जलवा कायम, बनीं दुनिया की नंबर वन महिला बल्लेबाज

Smriti Mandhana becomes No.1 batswoman in ODI International | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना का जलवा कायम है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में उन्होंने करियर का चौथा वनडे शतक लगाया था और इसके अलावा उन्हें 90 रन की पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत ही वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और मेग लेनिंग को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग हासिल कर ली।

मंधाना ने 2018 से अब तक 15 मैच में दो शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज में लगातार पचासा जड़ने वाली न्यूजीलैंड की महिला टीम की कप्तान ऐमी सैटर्वेट ने 10 स्थानों का फायदा हासिल किया और वह चौथे नंबर पर हैं। जबिक मिताली राज को एक स्थान का नुकसान हुआ है। गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय स्पिनर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को पांच स्थान का फायदा हुआ है।

दोनों क्रमशः 8वें और 9वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में पूनम ने 6 विकेट अपने नाम किया। वहीं दीप्ति ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, एकता बिष्ट को 9 स्थानों का फायदा हुआ है। वह 13वें स्थान पर हैं। इस सीरीज मे उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक स्थान का फायदा लिया है और वह 4थे स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पेरी पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन को एक अंक का फायदा मिला है। वह नंबर नौ पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज की खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन 10वें स्थान पर हैं।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 17:20 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+