कोहली का विराट प्रदर्शन, आईसीसी में मिली बेस्ट रैंकिग
दुबई। जवां दिलों की धड़कन और अपने बल्ले से आतिशी हमले करने वाले विराट कोहली और उनके चाहने वालों के एक बड़ी खबर है, दक्षिण अफ्रिका की धरती पर विरोधियों के खिलाफ अपने बल्ले से आग उगलने वाले विराट कोहली को आईसीसी रैंकिग में 11वीं पोजिशन मिली है। विराट कोहली के करियर की यह बेस्ट रैंकिग है। विराट को 748 अंक मिले हैं। विराट की इससे पहले 20 वीं पोजिशन थी जिससे जंप करके विराट कोहली ने 11वीं पोजिशन हासिल की है। विराट को यह पोजिशन दक्षिण अफ्रिका टेस्ट मैच की दोनों पारियों में बढ़िया प्रदर्शन करने के चलते मिली है।
विराट ने ड्रा हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में 119 रन और दूसरी पारी में 96 रन बनाए थे। आईसीसी रैंकिंग में चेतेश्वर पुराजा को सातवां स्थान मिला हैं। पुजारा ने मैच की दूसरी पारी में शानदार 153 रन बनाए थे।
वैसे विराट कोहली इन दिनों जितना बल्ले के लिए चर्चित हैं उससे कहीं ज्यादा वह फिल्मी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से नजदीकियों के लिए लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बनें हैं। हेड एंड शोल्डर शैंपू के विज्ञापन में दोनों के साथ आने के बाद अफवाओं का बाजार गर्म है कि दोनों के बीच में अफेयर चल रहा है जो कि बहुत जल्द शादी में तब्दील होने वाला है। हालांकि विराट और अनुष्का दोनों ने इस मामले में कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन दोनों की बातों से गॉसिप के बाजार गर्म है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
