Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कमाई के मामले में फोर्ब्स की लिस्ट में एकलौते भारतीय विराट कोहली

न्यूयॉर्क। टीम इंडिया के स्टार कप्तान विराट कोहली अब दुनिया के 100 सबसे अधिक कमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स के ताजा लिस्ट में सबसे अधिक कमाने वाले 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली अपना नाम बनाने वाले एकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं, इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो सरीखे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इसमें शीर्ष स्थान हासिल किया है।

इसे भी पढ़ें- कब-कब क्रिकेट के इस एक्स्ट्रा खिलाड़ी से हारकर बड़े चैंपियनशिप से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका

22 मिलियन डॉलर है कमाई

22 मिलियन डॉलर है कमाई

फोर्ब्स की लिस्ट में विराट कोहली को 89वां स्थान मिला है। फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 2017 के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें कोहली ने यह स्थान हासिल किया है। कोहली की कुल कमाई 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। जिसमें से तीन मिलियन डॉलर उन्हें बतौर सैलरी के रूप में मिलती है, जबकि 19 मिलियन डॉलर उन्हें तमाम उत्पादों के प्रचार के बदले मिलते हैं।

कोहली को बताया जबरदस्त खिलाड़ी

कोहली को बताया जबरदस्त खिलाड़ी

कोहली के बारे में बताते हुए फोर्ब्स ने उन्हें जबरदस्त क्रिकेट का खिलाड़ी बताया है। अपने जबरदस्त खेल और के चलते उनकी तुलना अक्सर अबतक के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से की जाती है। कोहली 2015 के बाद से एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड अपनी शानदार बल्लेबाजी से ध्वस्त किए हैं, जिसके चलते उन्हें सबसे कम उम्र में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया।

सबसे अधिक कमाई प्रचार से

सबसे अधिक कमाई प्रचार से

कोहली ने पिछले वर्ष एक मिलियन डॉलर की राशि बतौर टीम इंडिया के खिलाड़ी के तौर हासिल सैलरी रूप में हासिल की। यही नहीं कोहली आईपीएल में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी भी हैं, उन्हें आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने के लिए 2.3 मिलियन डॉलर की सैलरी मिलती है। हालांकि कमाई का बड़ा हिस्सा कोहली को तमाम उत्पादों के प्रचार के जरिए मिलता है।

कई अन्य दिग्गजों के नाम लिस्ट में

कई अन्य दिग्गजों के नाम लिस्ट में

फोर्ब्सकी लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, उनकी कुल कमाई 93 मिलियन डॉलर है। जबकि अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स दूसरे स्थान पर हैं, उनकी कुल कमाई 86.2 मिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर लायनॉल मेस्सी है, उनकी कुल कमाई 80 मिलियन डॉलर है, चौथे नंबर पर टेनिस स्टार रोजर फेडरर हैं, उनकी कुल कमाई 64 मिलियन डॉलर है, वहीं अमेरिकी बास्केटबल खिलाड़ी केविन दुरंत भी चौथे स्थान पर है।

सिर्फ एक महिला खिलाड़ी लिस्ट में

सिर्फ एक महिला खिलाड़ी लिस्ट में

फोर्ब्स की लिस्ट में जो चिंता की बात सामने आई है वह यह कि इसमे पुरुषों की तुलना में महिलाएं काफी पीछे हैं, फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ एक महिला खिलाड़ी शामिल है। यह फोर्ब्स की अबतक की एकलौती ऐसी लिस्ट है जिसमें सिर्फ एक महिला को जगह मिली है। फोर्ब्स की लिस्ट में सेरेना विलियंम्स को 51 वां स्थान हासिल हुआ है, उनकी कुल कमाई 27 मिलियन डॉलर है।

टाइगर वुड्स को भी मिली जगह

टाइगर वुड्स को भी मिली जगह

हाल ही में गोल्फस्टार टाइगर वुड्स को एक कार एक्सिडेंट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, वह भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हैं, उन्हें इस लिस्ट में 17वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में नोवाक जोकोविच को 16वां स्थान मिला है, राफेल नाडाल को 33 वां स्थान, बास्केटबॉल खिलाड़ी एंथनी डेविस को 44वां स्थान तो फुटबॉल के खिलाड़ी वेन रूनी को 70वां स्थान इस लिस्ट में मिला है।

बहुत बड़ी है कमाई

बहुत बड़ी है कमाई

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले सभी 100 खिलाड़ियों की 12 महीने की कुल कमाई 3.11 बिलियन डॉलर है, जोकि पिछले साल की तुलना में एक फीसदी कम है। लेकिन इस बार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होने के लिए कम से कम 21.4 मिलियन डॉलर की कमाई का होना जरूरी किया गया था। जिसे पिछली बार की तुलना में 6 लाख यूएस डॉलर बढ़ाया गया है। इस लिस्ट को बनाते समय खिलाड़ियों की जून 2016 से जून 2017 तक की कुल कमाई को जोड़ा गया है, जिसमें उनकी सैलरी, प्राइज मनी, बोनस आदि शामिल है।

अमेरिका के खिलाड़ियों का दबदबा

अमेरिका के खिलाड़ियों का दबदबा

फोर्ब्स की लिस्ट में 21 देशों के खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है, लेकिन इस लिस्ट में सबसे अधिक दबदबा अमेरिका के खिलाड़ियों का है, लिस्ट में 63 अमेरिकी खिलाड़ी शामिल हैं, जिसकी बड़ी वजह है इन खिलाड़ियों को मिलने वाली जबरदस्त सैलरी औऱ लीग द्वारा मिलने वाला पैसा। इस लीग में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन, नेशनल फुटबॉल लीग, आदि शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+