Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Preview- वनडे सीरीज में जीत के बाद टी-20 में भी जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

किंग्सटन। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं, टीम अब टी-20 सीरीजी में जीत के इरादे से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। वनडे सीरीज की तरह टी-20 सीरीज में भी भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम से एकमात्र टी-20 मैच सबीना पार्क में रविवार को खेलेगी। इस मैच में भी टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैच में उतरेगी।

जिस टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 3-1 से सीरीज जीती है, उसी टीम के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ कार्लोस ब्रैथवेट की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम बड़ा बदलाव कर सकती है। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम कमजोर है, लेकिन भारतीय टीम उसे हल्की टीम लेने की भूल नहीं करेगी, क्योंकि इसी वजह से टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज की टी-20 टीम वनडे टीम की तुलना में बेहतर नजर आती है।

मजबूत है वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज की टम मुख्य रूप से अपने सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल पर निर्भर रहेगी, जो टी-20 टीम का हिस्सा हिस्सा होंगे और वह टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं। गेल के अलावा केरून पोलार्ड और मर्लोन सैमुअल्स भी टीम का हिस्सा होंगे, जो भारतीय टीम की गेंदबाजी का बेहतर जवाब दे सकते हैं। टीम में गेंदबाजी की कमान जर्मोन टेलर के कंधों पर होगी, इसके अलावा सैमुएल बद्री, सुनील नरेन भी टीम की गेंदबाजी को संभालेंगे।अगर भारतीय टीम की बात करें तो टीम के पास शिखर धवन, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं, जबकि टीम के पास हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार जैसे शानदार गेंदबाज हैं।

इसे भी पढ़ें- WWC INDvSI: भारत ने झटके 5 विकेट, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 170 के पार

भारत
विराट कोहली, शिखर धवन, रिषभ पंत, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवीचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक

वेस्टइंडीज
कार्लोस ब्रैथवेट, सैमुअल बद्री, रोंसफोर्ड बेटन, क्रिस गेल, एविन लेविस, जेसन मोहम्मद, सुनील नरेन, केरून पोलार्ड, रोमैन पॉवेल, मर्लोन सैमुएल्स, जेरोम टेलर, चदविक वॉल्टन, केसरिक विलियम

मैच रात 9 बजे टेन स्पोर्ट्स और सोनी सिक्स पर प्रसारित होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+