सीरीज ही नहीं दिल भी जीता धोनी ब्रिगेड ने, कंगारुओं को हराकर नंबर 1 टीम बनी इंडिया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर दिया है। जी हां सिडनी में हुए तीसरे और आखिरी T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से रौंद कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। 198 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अर्धशतक जमाए जबकि रैना और शिखर ने भी तेजतर्रार पारियां खेलकर जीत में अपना योगदान दिया।
लगभग डेढ़ साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आए युवराज सिंह ने भी अच्छी बैटिंग की और लगातार एक चौका और एक छक्का लगाकर जीत पक्की कर दी। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बना लिए। सुरेश रैना 25 गेंदों में 49 रन और युवराज सिंह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर क्रिकेट के किसी भी फॉरमैट में टीम इंडिया के लिए यह पहला क्लीनस्वीप है। आज तक ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टीम इंडिया कभी क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सीरीज में 54 मैच खेले गए हैं। इनमें से 9 में ही टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि 34 में हार का सामना करना पड़ा है। 11 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
T20 में नंबर वन की रैंकिंग पर टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया पर क्लीनस्वीप के साथ ही टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम भी बन गई है। टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से करीब एक महीने पहले रैंकिंग में नंबर-1 होना टीम इंडिया के आत्मविश्वास के लिए बहुत अहम साबित हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
