For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Rankings: जो रूट को पछाड़कर नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने मार्नस लाबुशेन

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट एशेज टेस्ट में सनसनीखेज प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मार्नस लाबुस्चगने नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटरों में से एक मार्नस लाबुशेन ने मौजूदा एशेज के दूसरे टेस्ट में 103 और 51 के स्कोर के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की जगह ली।

टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 में सपनों सरीखी फॉर्म का लुत्फ उठाने वाले जो रूट ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले शतक के लिए संघर्ष करते हुए नंबर 2 पर खिसक गए। रूट 2021 में टेस्ट में 14 मैचों में 1630 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीलंका और भारत के दौरों पर, वह टॉप फॉर्म में थे और उन्होंने चेन्नई में दोहरा शतक भी बनाया था जहां इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट जीता था।

मार्नस लाबुशेन ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 टेस्ट खेले हैं और 6 शतकों सहित 2113 रन बनाए हैं। 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने के बाद, लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है और अक्सर स्टीव स्मिथ के साथ बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनको स्टीव स्मिथ जैसा ही दूसरा बल्लेबाज माना जाता है।

दूसरे एशेज टेस्ट से पहले, मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में एशेज में 2-0 से आगे है और तीन और टेस्ट खेले जाने हैं।

दूसरी ओर, जो रूट फिसलकर नंबर 2 पर आ गए हैं। बाकी टॉप-10 रैंकिंग बल्लेबाजों में कोई तब्दीली नहीं है। स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, विराट कोहली, दिमुथ करुणारत्ने, बाबर आजम और ट्रैविस हेड ने रैंकिंग में अपना स्थान बनाए रखा है।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट गेंदबाजों के बीच अपनी नंबर 1 रैंकिंग बरकरार रखी। भारत के आर अश्विन ने भी नंबर 2 पर अपना स्थान बरकरार रखा है।

ICC टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग (22 दिसंबर तक)

1. मार्नस लाबुशेन (AUS) - 912 रेटिंग अंक
2. जो रूट (इंग्लैंड) - 897 रेटिंग अंक
3. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 884
4. केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड) - 879
5. रोहित शर्मा (भारत) - 797
6. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 775
7. विराट कोहली (भारत) - 756
8. दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका) - 754
9. बाबर आजम (पाकिस्तान) - 750
10. ट्रैविस हेड (एयूएस) - 728

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 15:27 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+