Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई के दर्शकों से खीझे युवराज

{image-yuvraj singh111_22052008.jpg hindi.mykhel.com}मुंबई, 22 मईः किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह बुधवार को मुंबई के दर्शकों के रवैये से इस कदर खीझ गए कि उन्हें याद दिलाना पड़ा कि वह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और भारत में इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं रखते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने केवल मुंबई इंडियन्स का समर्थन किया जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों को ताने कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवराज ने अपनी टीम के एक रन से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को भारतीय खिलाड़ियों पर ताने कसने की छूट मिलनी चाहिए, भले ही वह मेहमान टीम के सदस्य क्यों न हों।

श्रीसंथ, इरफान पठान, पीयूष चावला और मैं भारत की तरफ खेले हैं और पहले भी मुंबई आए हैं। उन्हें (दर्शकों को) इस तरह से हमारी आलोचना नहीं करनी चाहिए थी।

मैच के बारे में युवराज ने कहा कि इस रोमांचक मैच में सचिन तेंडुलकर का रन आउट होना 'टर्निंग प्वाइंट' रहा। उन्होंने कहा जब तक सचिन तेंडुलकर क्रीज पर थे तो मुझे लगा कि वह आखिर तक जमे रहेंगे। उनके आउट होने के बाद पासा हमारी तरफ पलटा।


सचिन हुए अंपायरों से खफ़ा

मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान सचिन तेंडुलकर ने उनकी टीम और किंग्स इलेवन के बीच हुए मुकाबले के दौरान अंपायरों द्वारा लिए गएकुछ फैसलो पर निराशा जताई है।

मुंबई में पारी की शुरुआत में डी स्मिथ और एस चिटनिस को रन आउट जिए जाने का फैतला कुछ अटपटा लगा ऐसे ही दूसरी बारी में भी कुछ फैसले ऐसे लिए गए जो मुंबई टीम के खिलाफ़ गई।

सचिन ने कहा कि "इसे पूरी दुनिया ने देखा है इसलिए मुझे कुछ कहने की ज़रुरत नहीं है। मैं इसे यूं ही छोड़ देना चाहूंगा, ऐसी बातों के लिए मैनेजमेंट है। हमें इस बारे में कुछ भी कहने का हक नहीं है।"

वहीं अपने बचाव में तीसरे अंपायर रविशास्त्री ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी किया वह आईसीसी के नियमों के अनुरुप ही किया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+