For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Rankings: शैफाली वर्मा T20I में नंबर 1 पर बरकरार, बाकी भारतीय सितारों को भी फायदा

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हाल ही में संपन्न हुई घरेलू सीरीज में शैफाली वर्मा ने आखिरी मुकाबले में 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी जिसके दम पर उनको आईसीसी वूमंस T20 इंटरनेशनल प्लेयर रैंकिंग में 26 रेटिंग प्वाइंट का फायदा मिला है और वे नंबर एक पर बनी हुई है।

शैफाली ने अपनी नंबर एक पोजीशन को बरकरार रखा है और अब उनके 776 रेटिंग अंक हो चुके हैं और वह आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी के ऊपर 35 अंकों की बढ़त को इंजॉय कर रही हैं।

शैफाली की ओपनिंग पार्टनर स्मृति मंधाना ने भी उनके साथ 96 रनों की भागीदारी की थी और उनको भी एक स्थान का फायदा हुआ है। मंदाना ने 28 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली थी और अब वह छठे स्थान पर हैं। इसके अलावा बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने मैच विनिंग गेंदबाजी करते हुए केवल 9 रन देकर तीन विकेट लिए थे और अब उनको करियर बेस्ट पोजीशन मिली है। उन्होंने गेंदबाजों में 12 स्थानों की छलांग लगाई है।

इसके अलावा सीम गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने 15 स्थानों की छलांग लगाते हुए 56वीं पोजीशन प्राप्त की है।

जहां तक साउथ अफ्रीका की बात है तो इस टीम ने 2-1 से यह श्रृंखला जीती थी और इनकी कप्तान सुन लुस एक प्लॉट का फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों में से 37वें स्थान पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 28 रनों की पारी खेली थी जबकि तेज गेंदबाज टूमी 42 वें स्थान पर पहुंच गई हैं और उनको सात स्लॉट का फायदा हुआ है।

वही ऑलराउंडर नदिन डी क्लर्क को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है और अब वे अपनी हमवतन मोसलिन डेनियल्स के साथ संयुक्त तौर पर 66वें स्थान पर मौजूद हैं।
मंगलवार को रैंकिंग में हुई अपडेट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को हैमिल्टन में खेले हुए मुकाबले को भी रखा गया है। आस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एशले गार्डनर के नाबाद 73 रनों की बदौलत उनको 5 स्थानों का फायदा हुआ है और वह करियर बेस्ट ग्यारहवीं रैंक पोजीशन पर पहुंच चुकी हैं।

वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो उनकी पूर्व कप्तान एमी ने 40 रन की पारी खेली जिसमें उनको 27 वें पोजीशन पर पहुंचने के लिए एक स्लॉट का फायदा कराया है। दूसरी और ऑलराउंडर ऐमिला केर ने भी 10 स्लॉट का फायदा करते हुए खुद को बल्लेबाजों की सूची में 71वें स्थान पर दर्ज कर लिया है और मेडी ग्रीन को तीन स्थानों का फायदा हुआ है और वे अब 87 व पोजीशन पर मौजूद हैं।

Story first published: Tuesday, March 30, 2021, 15:39 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+