दुबई। सेमीफाइनल में भारत की हार का कारण बने विराट कोहली के लिए राहत भरी खबर आयी है। वो आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे नंबर बरकरार हैं उनकी रैकिंग में कोई चेंज नहीं हुआ है, हां टीम इंडिया के गब्बर सिंह यानी शिखर धवन को जरूर एक पायदान का फायदा हुआ है और वो रैकिंग में नंबर 6 पर आ गये हैं।
धवन और कोहली के अलावा भारतीय कैप्टन एमएस धोनी को भी रैकिंग में शामिल किया गया है और उन्हें नंबर 8 की पोजिशन मिली है।वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके बाद दूसरा नंबर हाशिम अमला का है।
दुनिया जाये तेल लेने.. मैं-विराट हमेशा साथ हैं: अनुष्का शर्मा
इन सबके अलावा भारतीय ओपनर रोहित शर्मा सात पायदान की छलांग लगाकर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के मिसबाह उल हक के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए। इन सबके अलावा गेंदबाजों की लिस्ट में विश्व कप में 15 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव पहली बार शीर्ष 20 में पहुंचे हैं। वह 16 पायदान की छलांग लगाकर इंग्लैंड के जेम्स ट्रेडवेल के साथ 18वें स्थान पर है।