Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC Rankings: महिला टी20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने मारी छलांग

दुबई, 14 फरवरी: भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी टी20 रैंकिंग में शुक्रवार (14 जनवरी) को तीन पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गईं, लेकिन जेमिमाह रॉड्रिक्स इस महिला टी 20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गईं।

इसी सूची में हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान पर स्थिर रही हैं।

गेंदबाजों में, पूनम यादव को 6 अंकों का नुकसान हुआ और वे शीर्ष 10 से बाहर होकर अब 12वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।

इसी बीच न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स जो नंबर 3 पर हैं, ने अपने शीर्ष स्थान को बरकरार रखा। वहीं बेट्स की टीम की साथी और कप्तान सोफी डिवाइन ने चार स्थान की वृद्धि की। इस बात की जानकारी आईसीसी ने अपने बयान में दी है।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और मंधाना ने त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान दो अर्धशतक बनाए और दोनों ने ही ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। जबकि मेग लैनिंग ने तीन स्थान गिरने के बावजूद शीर्ष पांच में जगह बनाई।

गेंदबाजों में, एलिस पेरी ने चार स्थानों की छलांग लगाते हुए शीर्ष 10 में स्थान लिया। वे इस समय नंबर 7 पर हैं।

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज आन्या श्रूबसोले टॉप 20 से बाहर हो गईं हैं। अनुजा पाटिल और डेलिसा किमिसन को भी नुकसान हुआ है। पाटिल 11 स्थान गिरकर 31 वें और डेलिसा 14 स्थानों की गिरावट के साथ 33वें नंबर पर हैं।

ऑलराउंडरों में, डिवाइन ने टॉप स्थान हासिल किया है, जबकि नट साइवर ने भी शीर्ष तीन में से एक स्थान प्राप्त किया। हेले मैथ्यूज भी चौथे स्थान पर गिर गई हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वान नीकेर ने एक स्थान हासिल करने के बाद शीर्ष पांच को पूरा किया।

बता दें कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 21 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है। उससे पहले कुछ वार्म-अप मैच टीमों के बीच खेले जाएंगे।

Story first published: Friday, February 14, 2020, 18:17 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+