दूसरी जीत की तलाश में भिड़ेगीं तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस की टीमें
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 16वां मैच तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच होने जा रहा है। तमिल ने अपने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस पर 39-26 से जीत दर्ज की थी, जबकि अगले मैच में उसे दिल्ली ने 30-29 से शिकस्त दी थी। वहीं पटना को पहले मैच में बेंगलुरु बुल्स ने 34-22 से हराया था, जबकि पटना ने अगला मैच तेलुगू टाइटंस के खिलाफ 34-22 से जीता था।
अंकतालिका पर नजर डालें, तो थलाइवाज 2 में से 1 मैच जीतकर छठे स्थान पर, जबकि पटना 2 में से 1 मैच गंवाकर सातवें पायदान पर मौजूद है। वें मैच का लाइव प्रसारण शाम 7.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी।
पटना पाइरेट्स की टीम:
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीवरसिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
तमिल थलाइवाज की टीम:
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
