Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की हेड कोच मिकी आर्थर की छुट्टी, इन दिग्गजों पर भी गिरी गाज

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में विश्व कप के बाद कोच, कप्तान, मुख्य चयनकर्ता आदि पर बड़े फैसले लिए जाने की खबरें चल रही थीं। पाकिस्तान क्रिकेट दिग्गजों में इस बात को लेकर आम राय थी कि पाक क्रिकेट में कुछ बदलाव करने का समय आ चुका है। इन सबके बीच कप्तान सरफराज अहमद की कप्तानी पर भी तलवार लगातार लटकती रही और चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब पाक टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने खुद सरफराज अहमद की कप्तानी काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिए।

आर्थर ने क्रिकेट समिति सदस्यों को सुझाव दिया कि शाहदाब खान को सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान के रूप में सरफराज की जगह लेनी चाहिए जबकि बाबर आजम को टेस्ट टीम की बागडोर दी जानी चाहिए। साथ ही यह पता चला था कि आर्थर ने पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान की अगुवाई वाली समिति से कहा, ''पाकिस्तानी टीम के साथ मुझे दो साल का समय चाहिये जिसके बाद ही मैं अपेक्षित परिणाम दे पाउंगा।' इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब खुद ही मिकी आर्थर को हटाने का फैसला कर लिया है और उनका कॉन्ट्रेक्ट आगे नहीं बढ़ाया है। इसका मतलब साफ है कि अब पाक टीम में भी टीम इंडिया की तरह से नया कोच ढूंढने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि भारत में रवि शास्त्री कोच की रेस से फिलहाल पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं।

पीसीबी ने आर्थर के अलावा गेंदबाजी कोच अजहर महमूम, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच ग्रा्ंट ल्युडन को भी हटाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 31 जुलाई को इंजमाम उल हक भी मुख्य चयनकर्ता के तौर पर अपना कार्यकाल समाप्त कर चुके हैं। ऐसे में शोएब अख्तर जैसे तेज तर्रार चेहरे का नाम मुख्य चयनकर्ता के तौर पर आ रहा है।

Story first published: Wednesday, August 7, 2019, 12:46 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+