PKL 2019, Preview: मुंबा के खिलाफ जीत के साथ होम लेग की समाप्ति चाहेंगे थलाइवाज
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में शुक्रवार (23 अगस्त) को तमिल थलाइवाज का मुकाबला चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यू मुंबा से होगा।
अंक तालिका में तीन मैचों में एक भी जीत के बिना तमिल थलाइवाज एक जीत के साथ अपने होम लेग को समाप्त करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। इस बीच, यू मुंबा को अपने पिछले मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ हार के बाद वापसी की तलाश है।
'शोमैन' राहुल चौधरी और 'आइसमैन' अजय ठाकुर ने पिछले तीन मैचों में 29 रेड अंक लिए हैं और अगर मेजबानों को डिफेंस में मजबूत यू मुंबा की टीम को हराना है, तो उनके दो सुपरस्टार रेडर को एक बड़ी भूमिका निभानी होगी । मोहित छिल्लर और रण सिंह की डिफेंडिंग जोड़ी ने अब तक अपनी टीम के होम लेग के दौरान सात टैकल पॉइंट के साथ टीम के टैकलर्स का नेतृत्व किया। टीम को इस सीजन में अपने सबसे सफल डिफेंडर - मंजीत छिल्लर की वापसी की उम्मीद होगी।
दूसरी ओर, यू मुंबा ने इस सीजन में अब तक अपने नौ मैचों में चार जीत हासिल की हैं। इस सीजन में उनकी रेडिंग यूनिट ने औसतन 15.56 अंक हासिल किए हैं, लेकिन रोहित बलियान और अर्जुन देशवाल के अनिरंतरता के बीच अब तक के मैचों में अभिषेक सिंह ही प्रभाव डालने में कामयाब रहे हैं।
उनके पास 'सुल्तान' फज़ल अतरकली जैसे खिलाड़ियों से सजी एक मजबूत डिफेंडिंग इकाई है, लेकिन टीम ने केवल 8.89 टैकल अंक हासिल किए हैं, जो सीजन में 11 वें स्थान पर है। यू मुंबा ने पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है।
डिफेंडिंग खिलाड़ी संदीप नरवाल और सुरिंदर सिंह के साथ कप्तान अतरचली, अपनी टीम की जीत की कुंजी है। यदि वे इस विपक्षी टीम के दो दिग्गज रेडर्स के खतरे को बेअसर करने में सक्षम साबित हुए तो संभावना अधिक है कि वे रात को विजयी बनेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
