For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के जन्मदिन से पहले ICC ने जारी किया वीडियो, देखकर आप भी हो उठेंगे भावुक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 38 साल के हो जाएंगे। इससे पहले आईसीसी ने उनके लिए एक खास वीडियो जारी किया है। वीडियो भी ऐसा कि जिसे देख धोनी के फैंस जरूर भावुक हो उठेंगे। भारतीय क्रिकेट के लिए जितना योगदान धोनी ने दिया वो शायद ही कोई दे सके। आईसीसी भी यह बात स्वीकार करता है। तभी तो उनका कहना है कि भारतीय क्रिकेट को धोनी ने नई पहचान दिलाई। आईसीसी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कुछ क्रिकेटर्स भी धोनी की तारीफ करते दिख रहे हैं।

आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'एक नाम जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। एक नाम जिसने वैश्‍विक स्‍तर पर लाखों लोगों को प्रेरित किया।' 'निर्विवाद विरासत के साथ एक नाम।' एमएस धोनी- सिर्फ एक नाम नहीं।' धोनी इस समय इंग्लैंड में अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं। टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी कब अब बाकी फाॅर्मेट से भी कभी भी संन्यास ले सकते हैं। कप्तान के रूप में भी उन्होंने भारत को तीनों आईसीसी खिताब दिलाए। 2007 में टी20 विश्व कप जीता। 2011 में वनडे तो 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी भारत को दिलाई। वह आईसीसी की तीनों टाॅफी हासिल करने वाले दुनिया के इकलाैते कप्तान हैं।

आप आईसीसी द्वारा जारी किए गए वीडियों में देख सकते हैं कि कैसे बेन स्टोक्स, विराट कोहली व मोहम्मद शहजाद जैसे सितारे कोहली की भूमिका का जिक्र अमूल्य शब्दों के साथ कर रहे हैं। इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर स्‍टोक्‍स ने कहा कि धोनी की बराबरी कोई नहीं कर सकता। उन्‍होंने कहा, 'वह एक महाखिलाड़ी हैं। शानदार विकेटकीपर हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई उनकी बराबरी कर सकता है।' भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बताया कि धोनी आपको ऐसी सलाह देते हैं जो असर करती है। वह आपको दबाव मुक्‍त कर देते हैं। वहीं कप्‍तान कोहली ने भी धोनी की खूबियां गिनाई।

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 18:54 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+