For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप के दाैरान स्टेडियम में गूंजेगा 'स्टैंड बाई' सॉन्ग, ICC ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में होने जा रहे वनडे क्रिकेट के 12वें विश्व कप को सफल करने के लिए आईसीसी ने सभी तैयारियां कर ली हैं। शुक्रवार को इसका ऑफिशियल साॅन्ग भी जारी कर दिया है, जिसका नाम 'स्टैंड बाई' है। यह सॉन्ग अब दर्शकों को स्टेडियम में गूंजता सुनाई देगा जिसे नई कलाकार लोरिन और ब्रिटेन के सबसे सफल व प्रभावी 'रूडिमेंटल' बैंड ने तैयार किया है।

आईसीसी ने शेयर किया सॉन्ग
विश्व कप के ठी 2 हफ्ते पहले आईसीसी ने इस सॉन्ग को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए क्रिकेट फैंस तक पहुंचाया है, जिसे अभी तक 1 लाख 77 हजार बार सुना जा चुका है। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच लंदन के केंनिंगटन ओवल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें खेल रही हैं जिसमें मेजबान इंग्लैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।

भारत को अपना पहला मैच 5 जून को साउथ हैम्पटन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह टूर्नामेंट इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है क्योंकि इस बार विजेता रहने वाली टीम पर पैसों की खूब बारिश होने जा रही है। इस बार खिताब जीतने वाली टीम को 40 लाख डॉलर यानि 28 करोड़ 5 लाख से अधिक का इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को दी जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ा इनामी राशी है। आईसीसी के अनुसार, 46 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में हारने वाली टीम को 20 लाख डॉलर जबकि सेमीफाइनल में हार झेलने वाली प्रत्येक टीम को 800,000 डॉलर की इनामी राशी दी जाएगी।

Story first published: Saturday, May 18, 2019, 12:33 [IST]
Other articles published on May 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+