For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईसीसी ने बदला ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप का नाम

नई दिल्ली। आईसीसी के विश्व कप क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय आयोजन में से एक होते हैं। इसमें भी बात अगर टी20 की हो तो वह उसकी लोकप्रियता आसमान छूने लगती है। आईसीसी ने अब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अहम फैसला किया है।

आईसीसी ने तय कर लिया है कि अब इसको वर्ल्ड 20 चैंपियनशिप के बजाए टी20 वर्ल्ड कप कहा जाएगा। आईसीसी ने इस नए नाम को विश्व कप के हिसाब से ज्यादा मुफीद पाया है। इसी के साथ इसका स्टेट्स भी वनडे विश्व कप जैसा हो गया है। आईसीसी ने इसके लिए बयान जारी किया जिसमे कहा गया कि 2020 ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आयोजन अब आईसीसी वूमेन टी20 वर्ल्ड कप 2020 और आईसीसी मैन टी20 वर्ल्ड कप 2020 कहा जाएगा।

ऐसा करने के पीछे क्रिकेट की इस सर्वोच्च संस्था की मंशा खेल के तीनों फार्मट को एक समान स्तर देना है। बता दें कि क्रिकेट जगत में इस फैसले का स्वागत किया गया है। सभी टीमों के प्रमुख कप्तानों ने इसका पर खुशी जताई है। दक्षिणी अफ्रीकी कप्तान फाफ डू प्लेसिस पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगला टी20 विश्व कप उनका अंतिम आईसीसी इवेंट होगा। इसके अलावा भारतीय कप्तानों में विराट कोहली और हरमनप्रीत ने भी इस फैसले पर अपनी खुशी जताई।

Story first published: Saturday, November 24, 2018, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+