IND vs AUS: क्या मिशेल स्टार्क की वापसी भारत के लिए चिंता की बात होगी?
नई दिल्ली। रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया अपना तीसरा टी20 मैच खेलेंगे। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच के फटाफट क्रिकेट में दो साल बाद वापसी कर रहे मिशेल स्टॉर्क को भी शामिल किया गया है। इससे पहले स्टार्क ने इसी मैदान पर अपना आखिरी टी20 मैच फरवरी 2014 में खेला था। स्टार्क को आखिरी समय में टीम में तब शामिल किया गया है जब स्टेनलेक चोटिल हो गए।
यहां यह बात साफ है कि भारत भी स्टार्क की वापसी की इस तरह से उम्मीद नहीं कर रहा होगा। अब कहीं ना कहीं भारत को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। बताने की जरूरत नहीं कि स्टार्क इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक है और बाएं हाथ से एंगल बनाकर की गई उनकी गेंदबाजी उनको और खतरनाक बनाती है। स्टार्क के पास गति भी है और स्विंग भी।
स्टार्क बनाम कोहली
इसके अलावा यह भी स्टार्क के पक्ष में बड़ी बात यह भी है कि वे अपने घर में सीरीज खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की पिचे परंपरागत रूप में काफी तेज और उछाल भरी रहती हैं। ऐसे में भारतीय टीम को दोगुनी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। भारत चाहेगा कि उसके ऊपरी क्रम के बल्लेबाज टिके रहे जिससे एक मजबूत आधारशिला रखी जा सके और बाद के ओवरों में विकेट की चिंता किए बिना हाथ खोलने का मौका मिले। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली से उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं। ये दोनों ही धुरंधर ब्रिसबेन टी20 में कुछ खास नहीं कर सके थे।
ऑस्ट्रेलिया की पिचे
वहीं, पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया की पिचे भी धीमी पड़ी है। खासकर एससीजी की पिच धीमी है। यहां खेले गए पिछलों मैचों के समय इस पिच पर खास तेजी देखने को नहीं मिली। कुछ हफ्तों पहले खेली गई शेफील्ड ट्रॉफी में यही पिच इस्तेमाल हुई थी, वो भी धीमी थी। स्टार्क की तेजी को देखते हुए पिच की ओर से ज्यादा मदद की उम्मीद इस बार भी नहीं होगी, लेकिन टी20 में मिशेल नई गेंद से कमाल दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अंतिम ओवरों में उनकी तेज गति वाली योर्कर गेंद भी भारतीय बल्लेबाजी की परीक्षा लेगी।
सिडनी शहर में हाल में ही तेज हवा और धूल भरी आंधिया चलती रही हैं। अच्छी बात यह है कि रविवार को साफ मौसम रहने की भविष्यवाणी है। उम्मीद करते है यह एक कड़ा और रोमांचक मुकाबला होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
