For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तय योजना के अनुसार ही होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच WTC का फाइनल: ICC

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सोमवार को कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को साउथैंपटन में खेला जाएगा और यह पूर्व निर्धारित योजना के तहत ही खेला जाएगा, ब्रिटेन ने भारत को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रेड लिस्ट जोन में डाला है, इसका इस फाइनल मुकाबले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से ब्रिटेन ने भारत को रेड जोन में डाल दिया है, खुद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपनी भारत की प्रस्तावित यात्रा को भी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से रद्द कर दिया है।

ब्रिटेन ने कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत को रेड जोन में डाला है, इसका मतलब यह है कि भारत से किसी को भी ब्रिटेन आने की इजाजत नहीं है, वहीं ब्रिटेन के जो लोग वापस लौटेंगे उन्हें 10 दिन के लिए होटल में क्वारेंटीन रहना होगा, इसके बाद ही उन्हें उनके घर जाने की इजाजत होगी।आईसीसी ने इस बात का भरोसा जताया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला सुरक्षित बायो बबल में खेला जाएगा और खिलाड़ियों को हर संभव कोरोना संक्रमित से बचाने की कोशिश की जाएगी।

Story first published: Tuesday, April 20, 2021, 9:03 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+