2021 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी पर लग सकता है 'ग्रहण', ICC ढूंढ़ रहा है नया मेजबान

नई दिल्ली। 2021 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत से छिन सकती है। बता दें कि 2021 की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत में होना है लेकिन टैक्स को लेकर इसका आयोजन किसी और देश में कराया जा सकता है।

खबरों की मानें तो बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए टैक्स में छूट लेने में असफल रही और आईसीसी ने ये कदम भारत सरकार की तरफ से कर में छूट की कमी के चलते उठाया है और आईसीसी को अन्य विकल्प तलाशने के लिए मजबूर किया है। भारत सरकार ने बीसीसीआई को टैक्स में छूट नहीं दी है और यही इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है।

दुबई में आयोजित की गई एक बैठक के दौरान आईसीसी बोर्ड के सदस्यों ने आईसीसी मैनेजमेंट को निर्देश दिए कि अगर बीसीसीआई और भारत सरकार के बीच टैक्स छूट को लेकर मामला नहीं सुलझता है तो 2021 में होने वाली आईसीसी चैम्पियन्स टॉफी के लिए नए मेजबान देश का विकल्प रखना होगा।

आईसीसी द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह मामला उस समय सामने आया था जब आईसीसी ने भारत सरकार द्वारा आईसीसी इवेंट के लिए टैक्स छूट में कमी न करने को लेकर चिंता व्यक्त की थी। हालांकि बोर्ड ने यह स्वीकार किया है कि आईसीसी मैनेजमेंट को बीसीसीआई से पूरा समर्थन मिल रहा है। वहीं बोर्ड ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार से बातचीत जारी रखी जाएगी।

गौरतलब है भारत 2017 में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचा था और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

Story first published: Saturday, February 10, 2018, 18:31 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+