Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बुमराह का 50वां टेस्ट विकेट पड़ा बाकी भारतीय गेंदबाजों पर भारी, बना ये बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारत ने विंडीज के खिलाफ अभी तक अच्छी शुरुआत की है। एंटीगा टेस्ट में जारी मैच के दूसरे दिन तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए थे। विंडीज अभी तक भारत के बनाए 297 रनों से 108 रन पीछे चल रहा है। दूसरे दिन मैच के हीरो भले ही ईशांत शर्मा रहे हैं लेकिन बुमराह के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

बता दें कि बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने के लिए केवल एक विकेट की दरकार थी जिसको उन्होंने एंटीगा टेस्ट के दूसरे दिन पूरा कर लिया। बुमराह ने जैसे ही डेरेन ब्रावो का विकेट लिया वैसे ही उन्होंने ना केवल टेस्ट विकेटों का अर्धशतक पूरा किया बल्कि वे सबसे कम गेंदों में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।

बुमराह ने अपने 50 टेस्ट विकेटों के लिए 2465 गेंदों का सामना किया है। ऐसा करके उन्होंने आर अश्विन के 2597 गेंदों पर 50 टेस्ट विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब बुमराह टेस्ट मैचों में सबसे कम गेंदों पर विकेट लेने के मामले में भारत के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 2606 गेंदों के साथ करसन घावरी का नंबर आता है, उसके बाद उमेश यादव (2694) और मोहम्मद शमी (2753) का नंबर है।

दूसरे दिन पारी की शुरुआत करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत अच्छी रही थी और उसने 36 रनों तक कोई विकेट नहीं गंवाया था लेकिन इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया जो दिन की समाप्ति तक चलता रहा। इसी बीच रोस्टन चेस (48) और हेटमायर (35) ने थोड़ा प्रतिरोध किया लेकिन बाकी के बल्लेबाज जूझते रहे। ईशांत ने 13 ओवरों में 42 रन देकर 5 विकेट झटक लिए हैं। इसके अलावा शमी, बुमराह और जडेजा को भी एक-एक विकेट मिला है।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 8:13 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+