ICC ने धोनी के रन आउट वीडियो से की छेड़छाड़, भारतीय फैंस ने लगाई क्लास
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में मिली हार हार के कारण फैंस वैसे ही निराशा में पड़े हुए हैं कि इसी बीच आईसीसी ने भी उन्हें और ठेस पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारतीय फैंस को वो पल चुभ रहा है जब महेंद्र सिंह धोनी आखिरी पलों में रन आउट हो गए। धोनी अगर टिके रहते तो मैच का नतीजा भी बदल सकता था, लेकिन मार्टिन गुप्टिल के बुलेट थ्रो ने सारा खेल बदल दिया। आईसीसी ने धोनी के रन आउट के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में छेड़छाड़ की गई जिससे नाराज भारतीय फैंस भड़क उठे।
|
शेयर किया ये वीडियो
आईसीसी ने इस वीडियो का कैप्शन 'Hasta La Vista, Dhoni' दिया था। जिसके बाद भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर आईसीसी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं कि भारतीय फैंस ने आईसीसी को किस तरह से ट्रोल किया है। Hasta La Vista टर्मिनेटर मूवी का मशहूर डायलाॅग रहा है। वहीं धोनी के रन आउट के वीडियो में इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी चलाया गया। आईसीसी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि न्यूजीलैंड ने फाइनल का टिकट तय करने के खातिर धोनी को रन आउट करने के लिए थ्रो के जरिए बड़ा धमका किया।

ऐसा रहा था मैच
भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत 1983 व 2011 में खिताब जीत चुका है। इस बार सुनहरा माैका था लेकिन अंत में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन भारी पड़ा गया।

आईसीसी पर भड़के फैंस
धोनी 50 रन बनाकर आउट हुए वो अंत में टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। वहीं फैंस धोनी के आउट होने के बाद पवेलियन लाैटने की वीडियो दुख जताते हुए शेयर कर रहे हैं लेकिन आईसीसी द्वारा मजाक उड़ाना किसी को सही नहीं लग। लिहाजा निराशा में डूबे एक भारतीय प्रशंसक ने तो आईसीसी से वो वीडियो हटाने की मांग भी कर डाली। इसके वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसकों ने आईसीसी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए देखते हैं कि भारतीय फैंस ने आईसीसी को किस तरह से ट्रोल किया है।
What about this ? pic.twitter.com/jp1d3lL93M
— PriyamudanLachu (@Lachu205) July 10, 2019
ICC delete this - pic.twitter.com/MBcndA9FAy
— Pranjul Sharma (@Pranjultweet) July 10, 2019
@ICC don't give us repeatedly heartbreak plz. We can't bear it now. I have been crying for more 3-4 hrs....💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
— sandeep chamoli (@sandeepchamoli9) July 10, 2019
Seems like @ICC is happiest now India is out 🤷♂️
— Akash D (@Akash30868750) July 10, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
