पाक खिलाड़ियों के साथ विराट-युवराज की हंसी-ठिठोली को आईसीसी क्यों मानता है बेस्ट, ये रहा कारण

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मैच के दौरान टक्कर हर किसी ने देखी है। यहां तक कि लोगों को वर्षों से इंतजार रहता है कि कब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हों। सीमाओं पर तनाव के चलते दोनो देशों के बीच पिछले काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। हालांकि ये दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने होती रही हैं। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला इसी साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुआ था जहां पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह हराते हुए पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

इस मैच के तुरंत बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान हंसी मजाक करते देखा गया था। हालांकि तनाव के बीच हुए इस मैच के बाद लगा था कि दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से अलग खड़े होंगे लेकिन ऐसाहुआ नहीं। खेल भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों ने मिसाल पेश की। दरअसल उस समय आईसीसी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह समेत सारे टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के साथ खड़े थे और माहौल में कोई तनाव नहीं दिखा था। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते हुए दिखे।

अब जब ये साल (2017) समाप्त होने वाला है तो ऐसे में आईसीसी पूरे साल की सर्वश्रेष्ठ चीजें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर कर रहा है। आईसीसी पूरे साल की बेस्ट परफोर्मेंस, बेस्ट मूमेंट, बेस्ट फाइट जैसे वीडियो को #BestOf2017 से शेयर कर रहा है। इसी क्रम में आईसीसी ने दोबारा से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का ये वीडियो शेयर किया है।

Story first published: Thursday, December 7, 2017, 14:02 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+