
ICC यहां मैच के लिए बेताब
आईसीसी भी इस मैदान से प्रभावित है। आईसीसी ने ट्विटर अकाउंट पर सरदाल पटेल स्टेडियम की एक तस्वीर जारी करते हुए उम्मीद जताई कि यहां जल्द कोई मैच होगा। आईसीसी ने लिखा- अहमदाबाद में निर्माणाधीन मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की झलक। जब पूरा हो जाएगा, तो यह दुनिया में सबसे बड़ा होगा, जिसमें 110,000 प्रशंसक होंगे।

खर्च आया करोड़ों में
फिलहाल, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी क्षमता 100,000 से अधिक है। लेकिन जैसे ही यहां कोई मैच आयोजित होगा तो सरदार पटेल स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन जाएगा। इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार दर्शक बैठ सकते। दुनिया में ऐसा कोई स्टेडियम नहीं है जहां इतने दर्शक बैठकर मैच देख सकते हों। इस स्टेडियम 63 एकड़ में बनाया गया है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। इस स्टेडियम को बनाने की तैयारी जनवरी 2016 में की गई थी और अब यह तैयार हो गया है।

ये हैं खासियतें
खास बात यह भी है कि यहां 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन आसानी से पार्क किए जा सकते हैं। और 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम में पहली बार एलईडी लाइट लगाई गई है। और तो और स्टेडियम के पास में मेट्रो लाइन भी होगी। एक ओर जहां विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए गुजरात जाना जाता है तो वहीं दूसरी और विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम के लिए भी यह कीर्तिमान दर्ज होगा।


Click it and Unblock the Notifications
