|
10 साल बाद कहां पहुंचे धोनी-
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में हुए दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से हराया था और इसमें धोनी की अहम भूमिका रही थी। धोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अंतिम ओवर में तब छ्क्का जड़ा जब भारत को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। ऐसे में आईसीसी ने धोनी के इस शॉट की तस्वीर को उनकी 10 साल पुरानी तस्वीर के साथ शेयर करते हुए कहा है- महेंद्र सिंह धोनी अब तक छक्के मारते हुए टीम को जीता रहे हैं। ये तस्वीर आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है।
|
आईसीसी से खुश हुए धोनी फैंस-
धोनी की तारीफ हो और उनके फैंस इसमें ना शामिल हो, ऐसा हो नहीं सकता। धोनी क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके फैंस काफी कट्ट्रर माने जाते हैं। आईसीसी के इस बयान पर उनके फैंस ने पूरी तरह से सहमति जताई है। ऐसे ही एक फैन ने लिखा है- आईसीसी के एडमिन से मिलना चाहता हूं। मस्त काम करता है।
|
'विश्वकप 2019 फाइनल में विजय छक्का मारें धोनी'
जबकि एक अन्य फैन ने तो इसको 10 वर्षीय चैलेंज का अंत ही बता दिया है। उन्होंने कहा चैलेंज खत्म हुआ और ये (धोनी) रहा विजेता। धन्यवाद। इसके अलावा धोनी से उनके फैन भारत के लिए विश्व कप में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं। संकेत नाम के एक धोनी फैन लिखते हैं- ठीक ऐसा ही हम विश्वकप 2019 के फाइनल में देखना चाहते हैं। धोनी ऐसा ही विजयी छक्का मारें।


Click it and Unblock the Notifications
