PKL 2019, Preview: जयपुर के खिलाफ पलटवार के इरादे से उतरेंगे बेंगलुरु बुल्स
नई दिल्ली: VIVO प्रो कबड्डी लीग (PKL) चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को दबंग दिल्ली से मिले झटके से तुरंत उभरने की उम्मीद होगी क्योंकि वे सातवें सीजन के मैच नंबर 58 में टेबल टॉपर्स जयपुर पिंक पैंथर्स से भिड़ेंगे।
मैच नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7.30 बजे शुरू होगा और हॉटस्टार पर उपलब्ध लाइव स्ट्रीमिंग के साथ स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा। रोहित कुमार के नेतृत्व में चैंपियंस बेंगलुरु बुल्स सीजन सात में अब तक की सर्वश्रेष्ठ रेडिंग टीमों में से एक रही है।
जयपुर पिंक पैंथर्स अपनी शानदार डिफेंडिंग यूनिट की बदौलत तालिका में सबसे ऊपर है, इनके पास दूसरा सबसे टैकल पॉइंट औसत (11.2) है और सबसे अच्छा टैकल एसआर 51 है। इस तरह के मुकाबले में दोनों टीम के बीच रोमांचक होने की उम्मीद है।
डिफेंस में, बेंगलुरु बुल्स के पास महेंद्र सिंह (7 गेम में 22 टैकल पॉइंट), अमित श्योराण (9 गेम में 20 टैकल पॉइंट) और सौरभ नांदल (8 गेम में 16 पॉइंट) हैं, जो बुल्स के लिए सबसे प्रभावी तिकड़ी है और, आखिरकार उनके पास मोहित सेहरावत हैं, जो डिफेंस और रेड दोनों में योगदान देंगे। जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए, संदीप ढुल और अमित हुड्डा ने विशाल के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में दमखम दिखाया है और शुरुआत में खराब आउटिंग के बाद औसत टैकल अंक दोगुना कर दिया है।
रविवार, 25 अगस्त जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
शाम 7.30 बजे त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में
स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
