Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईशांत ने माना कि उन्होंने स्मिथ के साथ पिच पर की थी गंदी बात

ब्रिसबेन। एक तरफ तो भारत ब्रिसबेन में इंडो-आस्ट्रेलिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच हारकर सीरीज हार चुका है वहीं दूसरी ओर भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को उनके आक्रामक रवैये के चलते सजा भुगतनी पड़ रही है।

जी हां इशांत शर्मा पर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया गया है। ईशांत को यह सजा इसलिए मिली है क्योंकि उन्होंने गाबा में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कप्तान स्मिथ को आउट करने के बाद अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

आईसीसी ने यह बात एक विज्ञप्ति के जरिये मीडिया को बतायी है। जिसमें साफ-साफ लिखा है कि ईशांत शर्मा ने खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ के साथ आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.4 का उल्लघंन किया है जिसके कारण उन्हें अपनी फीस का 15 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर देना होगा। अनुच्छेद 2.1.4 यह कहता है कि ईशांत ने मैच के दौरान अभद्र, अश्लील और अमानवीय व्यवहार और भाषा का प्रयोग किया है।

खैर अपनी गलती को ईशांत शर्मा ने मान ली है और सजा को तौर पर वो अपने जुर्माने को भुगतने को भी तैयार हैं। ईशांत की शिकायत आईसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो ने की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+