पाकिस्तानी क्रिकेटरों के पुश-अप करने पर पीसीबी ने लगाया बैन, जानिए क्यों?
लाहौर। एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ चौंकाने वाला काम किया है, जिसे सुनकर आप क्या पाकिस्तानी भी हैरान होंगे, दरअसल पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के उस पुश-अप पर बैन लगा दिया है, जो कि खिलाड़ी मैच के दौरान या मैच जीतने पर मैदान पर करते थे।
ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने ये आदेश राजनैतिक दवाब के चलते दिया है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' में छपी खबर के मुताबिक नजीम सेठ पर काफी प्रेशर डाला गया था क्योंकि संसद की एक समिति को मैदान पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों का मैच के दौरान या जीत हासिल होने पर पुश-अप करना रास नहीं आ रहा था लेकिन इसके पीछे असल वजह क्या है, इसके बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
मालूम हो कि जुलाई में पाकिस्तान कप्तान मिस्बाह उल हक ने लार्डस में इग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद मैदान पर पुश-अप किया था और उसके बाद जब उनकी टीम जीत गई तो सारे खिलाड़ियों ने भी मैदान पर कसरत कर डाली थी।
सैनिकों के सम्मान के लिए किया था पुश-अप
जिसके बारे में बात करते हुए मिस्बाह ने कहा था कि हमने लाहौर में हुए स्किल कैंप से पहले एबोटाबाद में भी एक शिविर में हिस्सा लिया था, जहां हम मैदान में उतरने से पहले हर बार सम्मान प्रदर्शित करने के लिए 10 पुश-अप किया करते थे।
तब मैंने शिविर के सैनिकों से वादा किया था कि जब भी मैं शतक लगाऊंगा तो उन्हें याद दिलाने के लिए इसी तरह पुश-अप किया करूंगा, इसलिए ऐसा किया था लेकिन लगता है कि पाकिस्तानी राजनेताओं को मिस्बाह की ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इस पर प्रतिबंध लगवा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
