For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी की साल की पहली T20 रैंकिंग, नवदीप सैनी ने लगाई सबसे ऊंची छलांग, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। साल 2020 में आईसीसी ने पहली बार टी20 रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली को फायदा हुआ है और वह एक पायदान ऊपर आ गये हैं। शनिवार को जारी की गई ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली जो कि पहले 10वें नंबर पर काबिज थे वह अब एक स्थान के फायदे के साथ नौंवे नंबर पर पहुंच गये हैं। टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप पर काबिज विराट कोहली 683 अंक के साथ टी20 रैंकिंग में नौंवे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs SL: 8 गेंद में 22 रन ठोंक शार्दुल ठाकुर के नाम हुआ दुर्लभ रिकॉर्ड

आईसीसी ने यह रैंकिंग शुक्रवार को भारत-श्रीलंका के बीच संपन्न हुई टी20 सीरीज के बाद जारी की है।

लोकेश राहुल को हुआ 26 प्वाइंटस का फायदा

लोकेश राहुल को हुआ 26 प्वाइंटस का फायदा

वहीं श्रीलंका के खिलाफ 45 और 54 रन की पारी खेलने वाले लोकेश राहुल को इस रैंकिंग में 26 अंक का फायदा हुआ है हालांकि पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पहले की ही तरह इस रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज है। हालांकि ग्लैन मैक्सवेल के मुकाबले उनके प्वाइंटस का अतंर कम हुआ है। केएल राहुल अब ग्लैन मैक्सवेल से सिर्फ 6 अंक पीछे हैं।

पुणे टी20 में अर्धशतक लगा कर अपनी वापसी का डंका बजाने वाले बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी इस रैंकिंग में एक स्थान का फायदे हुआ है और वह 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लंबे समय बाद भारतीय टीम के लिये खेलने वाले मनीष पांडे को भी 4 स्थान का फायदा हुआ है और वो आगे बढ़कर 70वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

नवदीप सैनी ने मारी 146 पायदान की छलांग

नवदीप सैनी ने मारी 146 पायदान की छलांग

आईसीसी की ओर से जारी की पहली टी20 रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाजो को जबरदस्त फायदा हुआ है। इसे देखते हुए इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में भारतीय टीम का मनोबल काफी मजबूत हो गया होगा। नवदीप सैनी ने इस रैंकिंग में सबसे लंबी छलांग लगाई और 146 पायदान के फायदे के साथ 98वें स्थान पर पहुंच गये हैं। शार्दुल ठाकुर ने भी रैंकिंग में एक बार फिर से 92वें स्थान हासिल किया। दोनों ही भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों में 5-5 विकेट हासिल किये।

चोट से लौटे जसप्रीत बुमराह को 8 स्थान का फायदा

चोट से लौटे जसप्रीत बुमराह को 8 स्थान का फायदा

चोट से उबरकर मैदान पर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने भी श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और उसका फायदा आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह को 8 स्थान का फायदा हुआ है और वो 39वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

श्रीलंका के लिए सीरीज में 74 रन बनाने वाले धनंजय डि सिल्वा को बल्लेबाजों की रैंकिंग में 72 स्थान का फायदा हुआ है और वो 115वें स्थान पर पहुंच गये हैं। स्पिनर लक्षण संदाकन सीरीज में तीन विकेट हासिल करने के बाद 10 स्थान के फायदे से 29वें स्थान पर हैं।

टीम रैंकिंग में भारत को 2 अंक का फायदा

टीम रैंकिंग में भारत को 2 अंक का फायदा

आईसीसी टीम रैंकिंग में भारत को दो अंक का फायदा हुआ है लेकिन टीम 260 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है। श्रीलंका को दो अंक का नुकसान हुआ है और टीम के अब अफगानिस्तान के बराबर 236 अंक हैं। गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तन के लेग स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर हैं जबकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम 879 प्वाइंटस के साथ टॉप पर काबिज हैं।

Story first published: Sunday, January 12, 2020, 10:01 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+