For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC 2021 17 अक्टूबर को UAE में होने के लिए तैयार, नवंबर में इस दिन होगा फाइनल

T20 World Cup to kick off on October 17 in UAE, final on November 14 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः 2021 पुरुष टी 20 विश्व कप 17 अक्टूबर से यूएई में शुरू होने के लिए रेडी है। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का फाइनल 14 नवंबर को होगा। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित करने के बारे में नहीं लिखा है। मौजूदा योजना के मुताबिक टी20 विश्व कप के पहले दौर को दो समूहों में बांटा जाएगा और यूएई और ओमान में खेला जाएगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक टूर्नामेंट आईपीएल फाइनल के कुछ दिनों बाद शुरू होगा। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे। राउंड 1 में 12 मैच शामिल होंगे और आठ टीमें होंगी, जिनमें से चार (प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो) सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सुपर 12 का चरण 30 मैचों का होगा जो 24 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। सुपर 12 में टीमों को छह-छह के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा और यह यूएई में तीन स्थानों - दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेला जाएगा। इसके बाद तीन प्लेऑफ मैच होंगे- दो सेमीफाइनल और फाइनल।

ICC ने BCCI को जून के अंत तक अपना अंतिम फैसला देने के लिए दिया कि क्या भारत T20 विश्व कप की मेजबानी कर पाएगा। पिछले साल कोविड -19 महामारी के साथ, ICC ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था जो ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था, और फैसला किया कि भारत 2021 में व ऑस्ट्रेलिया 2022 संस्करण की मेजबानी करेगा।

इन गर्मियों की शुरुआत में भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर देखने को मिला था जिसने तुरंत संदेह पैदा कर दिया कि क्या भारत विश्व टी 20 की मेजबानी के लिए फिट हो सकता है, क्योंकि शहरों के बीच यात्रा के चलते आईपीएल के बायो बबल में भी कोरोना घुस गया था। बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए नौ स्थानों का चयन किया था, लेकिन निरीक्षण करने वाली आईसीसी टीम को अप्रैल में अपना दौरा रद्द करना पड़ा।

अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि भारत 2021 में तीसरी लहर का सामना करेगा। आईसीसी की डेडलाइन कुछ दिनों में समाप्त होने वाली है। ऐसे में बीसीसीआई को अपना निर्णय जल्द घोषित करने की उम्मीद है कि वह देश में कप कराएगा या फिर यूएई में।

Story first published: Saturday, June 26, 2021, 10:10 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+