For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का दावा, भारत से मेजबानी छीन यूएई में आयोजित होगा टी20 विश्व कप, जाने क्यों

ICC T20 World Cup 2021 Pakistan Chief Ehsan Mani Claims ICC will Move Host rights from India know Why: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले साल कई बड़े टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को 2022 तक के लिये टाल दिया गया है। हालांकि आईसीसी ने भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2021 को अपने तय समय पर कराने को लेकर हरी झंडी दे दी है। वहीं रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने दावा किया है कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी को भारत से छीनकर यूएई को दिया जा सकता है और ऐसा करने के लिये आईसीसी भी तैयार है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,' भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप में हम तभी हिस्सा लेंगे जब बीसीसीआई हमें लिखित रूप से खिलाड़ियों, पत्रकारों और फैन्स को वीजा देने का आश्वासन देगा। हम पहले भी आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठा चुके हैं और दोबारा उठायेंगे।'

और पढ़ें: अगर WTC के फाइनल में पहुंचा भारत तो नहीं होगा एशिया कप का आयोजन, जानें क्यों पाकिस्तान ने दिया यह बयान

एहसान मनी ने दावा किया कि आईसीसी ने पीसीबी से वादा किया है कि अगर भारत मार्च के अंत तक वीजा को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देता तो इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने कहा,'आईसीसी ने हमें कंफर्म किया है कि बीसीसीआई की ओर से हमें वीजा अनुमति मार्च तक मिल जायेगी। हालांकि अगर कोरोना वायरस और वीजा परेशानियों को देखते हुए टूर्नामेंट का आयोजन भारत में नहीं हो पाता है तो इसे यूएई में आयोजित किया जायेगा। इस पर फैसला 31 मार्च तक हो जाएगा।'

गौरतलब है कि आईसीसी और बीसीसीआई के बीच पहले से ही टैक्स विवाद चल रहा है जिसको लेकर मेजबानी खतरे में पड़ सकती है। आईसीसी ने साफ किया है कि अगर भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है तो उसे 906 करोड़ रुपये 906 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में चुकाने पड़ सकते हैं, हालांकि अगर सरकार छूट देती है तो भी बीसीसीआई को 227 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेंगे।

और पढ़ें: ICC Test Rankings में भी छाये रोहित-अश्विन, हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग

आपको बता दें कि इन दोनों ही बातों पर फैसला इस महीने के अंत तक लिया जाना है, जिसके बाद यह साफ हो जायेगा कि भारत में विश्व कप की मेजबानी होगी या नहीं।

Story first published: Sunday, February 28, 2021, 17:44 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+