T20I Rankings: राहुल सबसे ज्यादा रैंक वाले भारतीय बल्लेबाज, कोहली को मिला ये स्थान
दुबई, 27 फरवरी: आईसीसी ने अपना ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि कप्तान विराट कोहली गुरुवार को जारी आईसीसी टी 20 रैंकिंग में नौवें स्थान पर रहे।
इस लिस्ट में टॉप पर हैं पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज और सीमित ओवरों की क्रिकेट के युवा कप्तान बाबर आजम।

केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन-
पाकिस्तान के बाबर आजम ने 879 अंकों के साथ अपनी नंबर वन की स्थिति बनाए रखी है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में दो अर्द्धशतक और एक 40 प्लस स्कोर सहित 224 रन बनाने वाले राहुल के 823 अंक हैं।
दूसरे टेस्ट से पहले घरेलू क्रिकेट लीजेंड ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (820) उनके और राहुल के बीच अंतर को कम करते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से टॉप बल्लेबाज बने रहे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो (785) और ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (721) ने शीर्ष पांच में जगह बनाई है।

कंगारू भी लगा रहे हैं छलांग-
बता दें कि कोहली की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि भारतीय कप्तान लगातार नौवें (673) नंबर पर बने रहे, जबकि भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा, जो कॉफ की चोट की वजह से इस समय बाहर हैं, वे बल्लेबाजी सूची में 662 अंकों के साथ 11वें स्थान पर थे।
डेविड वार्नर, जिन्होंने हाल में दो पारियों में अर्धशतक सहित तीन पारियों में 128 रन बनाए, उन्होंने 18 वें स्थान पर कब्जा करने के लिए बल्लेबाजी रैंकिंग में छलांग जारी रखी, जबकि उनके हमवतन स्टीव स्मिथ 25 स्थानों पर चढ़कर 53वें स्थान पर रहे।

जसप्रीत बुमराह को मिला कौन सा नंबर-
अफगानिस्तान के राशिद खान बॉलिंग में नंबर वन बने हुए हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 12वें स्थान की छलांग लगाई। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन अगर ने छह स्थानों की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर कब्जा किया। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे, जिसने पहले गेम में पांच विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी।
उन्होंने तीसरे और अंतिम T20I में तीन विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला जीत हासिल करने में मदद की। कलाई के स्पिनर एडम जम्पा भी इस सीरीज के लिए पांच विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। तीन पायदान की बढ़त के बाद दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी ने अब नंबर 5 पर आ गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
