नई दिल्ली। जिम्बाब्वे दौरे पर भारत सिर्फ एक मैच हारा, बावजूद इसके वनडे और टी-20 सीरीज में जीत हासिल हुई। लेकिन इस एकमात्र हार ने टीम इंडिया को नंबर एक पोजीशन पर पहुंचने से रोक दिया है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार भारत टी-20 में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। आईसीसी ने अपनी प्रेस रीलीज में कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के बाद भी नंबर एक पर पहुंचने पर विफल रही है।
t20 रैंकिंग : कोहली नंबर 1 तो बुमराह को मिली नंबर दो की सीट
टी-20 में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए भारत को यह सीरीज 3-0 से जीतनी थी। मौजूदा समय में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड 132 अंको के साथ पहले स्थान पर है जबकि भारत 128 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है।
वह आईसीसी की टी-20 रैंकिंग मे दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने इस श्रंखला में पांच विकेट हासिल किये थे। एक तरफ जहां बुमरा की रैंकिंग में सुधार हुआ है तो आर अश्विन की रैंकिग खराब हुई है और वह सातवें नंबर पर पहुंच गये हैं। जबकि वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री अभी भी शीर्ष पर काबिज हैं।
कुंबले नहीं थे टीम इंडिया के कोच के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने के बावजूद भी विराट कोहली पहले स्थान पर काबिज हैं। जबकि मंदीप सिंह 100वें स्थान वर लोकेश राहुल 102 स्थान पर हैं। जबकि मनीष पांडे 152वें नंबर हैं ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच दूसरे स्थान पर और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल तीसरे स्थान पर हैं।