Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर मैदान पर दी गाली तो खैर नहीं आपकी: आईसीसी

एडिलेड। आज कल खिलाड़ियों का क्रिकेट के मैदान पर पर आक्रोश काफी देखने को मिलता है जिसके कारण खिलाड़ी एक-दूसरे पर छींटा-कशी करने से भी घबराते नहीं है। लेकिन अब आईसीसी खिलाड़ियों के इस बर्ताव पर नकेल कसने जा रहा है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के हिसाब से आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा है कि अगर किसी ने विश्वकप में ऐसा बर्ताव किया तो आईसीसी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और हो सकता है कि खिलाड़ियों को इस महंगा भुगतान कर सके।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बार मैदान में खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखायी दिये जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे हैं। जब इस बारे में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि थोड़ी-बहुत तो छींटा-कशी मैदान में चलती है लेकिन शायद अब विराट को जरा संभलने की जरूरत है।

रिचर्डसन ने कहा कि स्पोर्टस पर्सन लोगों के लिए आदर्श होते हैं, ऐसे में हर खिलाड़ी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वो जैसा करेंगे उनके फालोअर्स वैसा ही करते हैं इसलिए खिलाड़ियों को मैदान पर संयम बरतना चाहिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+