For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI, 1st Test: ईशांत शर्मा के 'पंच' से लड़खड़ाई विंडीज पारी, भारत मजबूत स्थिति में

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत इस समय ड्राइविंग सीट पर पहुंच चुका है। ईशांत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में अब तक पांच विकेट हासिल कर लिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए थे। विंडीज अभी तक भारत के बनाए 297 रनों से 108 रन पीछे चल रहा है।

दूसरे दिन पारी की शुरुआत करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत अच्छी रही थी और उसने 36 रनों तक कोई विकेट नहीं गंवाया था लेकिन इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया जो दिन की समाप्ति तक चलता रहा। इसी बीच रोस्टन चेस (48) और हेटमायर (35) ने थोड़ा प्रतिरोध किया लेकिन बाकी के बल्लेबाज जूझते रहे। ईशांत ने 13 ओवरों में 42 रन देकर 5 विकेट झटक लिए हैं। इसके अलावा शमी, बुमराह और जडेजा को भी एक-एक विकेट मिला है।

इससे पहले विंडीज गेंदबाजों ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में 297 रनों पर रोक दिया है। रविंद्र जडेजा ने 58 रनों की पारी खेली। वहीं रिषभ पंत महज 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनसे उम्मीद थी कि वो टीम के स्कोर को बढ़ाएंगे लेकिन टीम के 207 रनों के स्कोर पर वो भी चलते बने। मैच के पहले दिन जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी शुरुआती झटके लगे और पारी लड़खड़ा गई। बाद में अजिंक्य रहाणे (81), केएल राहुल (44) और हनुमा विहारी (32) ने साझेदारी करके भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। भारत के लिए ओपनिंग करने मयंक अग्रवाल के साथ केएल राहुल उतरे। राहुल तो विंडीज गेंदबाजों का सामना करते तो दिखे लेकिन मयंक क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पारी की पांचवें ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी ही गेंद पर केमार रोच ने मयंक अग्रवाल को होप के हाथों कैच आउट करवाया। मयंक 5 रन बनाकर आउट हुए।

उनके आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा आए। लेकिन सात महीने बाद मैदान पर उतरे पुजारा भारत को लगे शुरूआती झटके से ऊभार नहीं सके और चार गेंद खेलने के बाद रोच की ही गेंद पर आउट हो गए। पुजारा को रोच ने उसी ही ओवर की आखिरी गेंद पर होप के ही हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले पुजारा ने मात्र दो रनों का योगदान दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि विराट भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं रूक पाए और 9 रन बनाकर कैच आउट हुए। विराट को गेब्रियल ने ब्रूक्स के हाथों कैच करवाया।

पहले दिन 93 पर 4 विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। इस दौरान उनका अच्छा साथ निभाते हुए हनुमा विहारी ने भी योगदान दिया और विहारी ने आउट होने से पहले रहाणे के साथ 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। हालांकि उसके बाद रहाणे भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

दोनों टीमें-

भारतीय टीम: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, और जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज टीम: क्रैग ब्रेथवेट, जॉन कैंपबेल, शाई होप (विकेटकीपर), शामरा ब्रूक्स, डैरन ब्रावो, केमार रोच, शेमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर(कप्तान), मिगेल कमिंस और शैनन गैब्रियल।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 7:39 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+