Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी की टीम में सिर्फ दो भारतीय, अश्विन हैं ट्वेल्थ मैन

बेंगलुरू। वर्ष 2015 के लिए आईसीसी ने टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी की टीम में टीम इंडिया के सिर्फ दो खिलाड़ियों को जगह मिली है।



इंग्लैंड के एलिस्टर कुक को टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है। जबकि एबी डिविलियर्स को वनडे टीम का कप्तान चुना गया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वनडे टीम में जगह मिली है जबकि आर अश्विन को टेस्ट टीम में जगह मिली है।

पिछले 8 वर्षों में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी की टीम में जगह नहीं मिली है। पिछले पांच वर्षो से लगातार धोनी वनडे टीम के कप्तान रहे हैं।

आईसीसी की क्रिकेट कमेटी जिसमें अनिल कुंबले भी सदस्य है ने आईसीसी की टीम की घोषणा की है। खिलाड़ियों को 18 सितंबर 2014 से 12 सितंबर 2015 के प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। सेलेक्शन पैनल में ईयान बिशप, मार्क बाउचर, बेलिंदा क्लार्क और द हिदू के डेप्युटी एडिटर जी विश्वनाथ शामिल हैं।

टेस्ट टीम
डेविट वार्नर, एलिस्टर कुक, केन विलियंसन, युनुस खान, स्टीवेन स्मिथ, जो रूट, सरफराज अहमद, स्टुअर्ट ब्रॉड, ट्रेंट बोल्ट, यासिर शाह, जोश हेजलवुड, रविचंद्रन अश्विन

वनडे टीम
तिलकरत्ने दिलशान, हाशिम अमला, कुमार संगाकारा, एबी डिविलियर्स, स्टीवेन स्मिथ, रॉस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, मिचेल स्टार्क, मुस्तफिजुर रहमान, इमरान ताहिर, जो रूट

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+